Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही है राहत

अजमेर : जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही है राहत

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
अजमेर में भारी वर्षा के कारण उत्पन्न स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित व्यक्तियों को राहत प्रदान की जा रही है।

जिला कलक्टर लोक बंधु के निर्देशानुसार जल भराव वाले समस्त क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा पीने के पानी तथा भोजन आदि की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त नित्या के. ने बताया कि बोराज तालाब से जल के निकलने के दौरान प्रभावित व्यक्तियों के लिए राजकीय विद्यालय बोराज, रामेश्वरम विद्यालय तथा गुरुद्वारा में ठहरने का विकल्प दिया गया था। क्षेत्र के अधिकांश व्यक्ति अपने घरों में लौट रहे हैं। इसी प्रकार शुक्रवार प्रातः से ही निवासियों को पानी एवं भोजन की सुविधा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई। प्रातः तथा दोपहर पश्चात 800  800 व्यक्तियों को चाय एवं बिस्किट प्रदान किए गए। प्रातः कालीन भोजन के पैकेट 1300 व्यक्तियों को तथा सायंकालीन भोजन के पैकेट 1500 व्यक्तियों को वितरित किए गए। क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कैंपर और टैंकर की व्यवस्था की गई है। विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर का उपयोग लिया गया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर प्राधिकरण द्वारा जेसीबी एवं मड पंप संचालित किया जा रहे हैं।

नगर निगम आयुक्त देशल दान ने बताया कि आनासागर से वर्षा जल निकासी निरंतर की जा रही है। आनासागर से अतिरिक्त वर्षा जल निकासी के कारण ब्रह्मपुरी व कालाबाग की कुछ गलियों में ओवरफ्लो के कारण लगभग 6 इंच तक जलभराव है। इसकी 3 मडपंप लगाकर वर्षा जल निकासी निरंतर जारी है। इसके साथ ही जल भराव वाले स्थान पर 153 दूध के पैकेट, 315 बिस्कुट के पैकेट व 120 फूड पैकेट का वितरण नगर निगम द्वारा आमजन को राहत पहुंचाते हुए किए गए।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार स्वास्तिक नगर बोराज गांव में भी नगर निगम के करीब 500 सफाई कर्मचारी एवं 5 जेसीबी की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई गई है। स्तिथि सामान्य की जा रही है। इसके साथ ही मुआवजा सम्बन्धी सर्वे का कार्य भी नगर निगम के तकनीकी अधिकारियों द्वारा संपन्न किया गया। समस्त स्थितियों को सामान्य बनाये रखे जाने के लिए सभी प्रकार के सार्थक प्रयास किये जा रहे है। वर्षा के पूर्वानुमान अनुसार नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी समस्त क्षेत्रों पर सतर्क है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ