Ticker

6/recent/ticker-posts

नवपंख संस्था ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के साथ शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नवपंख संस्था ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के साथ शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नवपंख संस्था ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के साथ शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। नवपंख संस्था द्वारा नववर्ष के अवसर पर 1 जनवरी को HMT, माखुपुरा क्षेत्र मे बने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले छोटे बच्चों के साथ शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराना एवं उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया तथा नियमित रूप से विद्यालय जाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही बच्चों को भोजन वितरित किया गया एवं उनकी पढ़ाई में सहयोग हेतु कॉपी, पेंसिल, रबर, शार्पनर व अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है और ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चों तक शिक्षा की रोशनी पहुँचाना नवपंख संस्था का निरंतर प्रयास है। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बनता था।

कार्यक्रम में संस्था के सदस्य मनिंदर कौर, मयंक चावला, नितिन उप्पल, मुशर्रफ चिस्ती, तोहीद शेख,

मोनू रावत, विजय शर्मा, राघव झा,प्रकाश चंद शर्मा, सौरभ जैन आदि एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर बच्चों के साथ समय बिताया। अंत में संस्था ने समाज के सभी वर्गों से इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ