नए साल में अजमेर मंडल के
661 रेल कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। नए साल 2026 में अजमेर मंडल के 661 कर्मचारियों को पदौन्नति प्राप्त हुई है इसके लिए मंडल के कार्मिक विभाग ने दिसम्बर माह में रिकॉर्ड पदोन्नति आदेश निकाले।
मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण के निर्देशन में मंडल के कार्मिक विभाग ने मंडल के 661 कार्मिकों के पदोन्नति आदेश निकालकर बेहतरीन कार्य किया है । यह पदोन्नति आदेश मुख्य रूप से यान्त्रिक विभाग, यातायात, विधुत, सिग्नल एवं कम्यु. विभाग, इंजीनियरिंग, वाणिज्य, चिकित्सा तथा प्रशासन विभाग के कुल 661 कर्मचारियों के माह दिसम्बर 2025 में पदोन्नति आदेश जारी किये गए हैं| इसमें सर्वाधिक इंजीनियरिंग विभाग में 210 कर्मचारिओं के पदौन्नति आदेश जारी किये गए | इसके अलावा यान्त्रिक विभाग में 116, विधुत विभाग में 110 तथा वाणिज्य विभाग में 104 कार्मिकों के पदोन्नति आदेश जारी किये गए।
इसमें मंडल पर पहली बार आयोजित की गयी कंप्यूटर बेस्ड आधारित परीक्षा के तहत जूनियर इंजीनियर (विधुत, सिग्नल, टेलिकम्यूनिकेशन्स, कैरिज एंड लोको), मुख्य लोको निरीक्षक, मुख्य वाणिज्य एवं टिकिट पर्यवेक्षक तकनीशियन विधुत और जूनियर लिपिक इत्यादि पदों पर चयन पूर्ण कर कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया है।
कार्मिक विभाग के इस सराहनीय कार्य के लिए रेल कार्मिकों एवं रेल कर्मचारी संगठनों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है। रेलवे में पदोन्नति पर कर्मचारियों को कई लाभ मिलते हैं, जिनमें वेतन में वृद्धि, भत्ते, और बेहतर यात्रा सुविधाएं शामिल हैं। पदोन्नति के साथ, कर्मचारी को न केवल आर्थिक लाभ होता है अपितु उसका मनोबल भी बढ़ता है। पदोन्नति के लिए, रेलवे में कर्मचारियों को चयन परीक्षा, वरिष्ठता और उपयुक्तता के आधार पर चयन किया जाता है।

0 टिप्पणियाँ