उत्तर पश्चिम रेलवे के चारों मंडलों में अजमेर मंडल 98 प्रतिशत से अधिक समयपालनता के साथ अग्रणी
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। उत्तर पश्चिम रेलवे परिचालन दक्षता बढ़ाने और यात्रियों सुविधाओं को सुनिश्चित करने व प्रदत्त सुविधाओं में विस्तार हेतु हेतु लगातार प्रयासरत रहा है। अजमेर मंडल ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के चारों मंडलों में 98 प्रतिशत से अधिक समयपालनता अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे पर चारों मंडलों में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले अजमेर मंडल ने उल्लेखनीय 98.55% समयपालनता दर्ज की गई। 23 फरवरी को तो अजमेर मंडल ने 100% समयपालनता अर्जित की ।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष में 23 फरवरी 2026 तक उत्तर पश्चिम रेलवे पर ट्रेनों की कुल समयपालनता 92.61% रही, जो शेड्यूल बनाए रखने के लिए डिवीजनों के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।
बढ़ी हुई दक्षता के परिणामस्वरूप ट्रेन संचालन सुचारू हुआ है, जिससे यात्रियों और माल ढुलाई सेवाओं दोनों को लाभ हुआ है।

0 टिप्पणियाँ