Ticker

6/recent/ticker-posts

निशुल्क मिर्गी रोग शिविर में 155 रोगी हुए लाभान्वित

निशुल्क मिर्गी रोग शिविर में 155 रोगी हुए लाभान्वित

निशुल्क मिर्गी रोग शिविर में 155 रोगी हुए लाभान्वित

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति गुलाबपुरा  द्वारा माह के चतुर्थ मंगलवार को आयोजित कैंप  मंगलवार को संस्था परिसर में लगाया गया ।  

संस्था के मंत्री पदम चंद खटोड़ ने बताया की कैंप  में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज एवम हॉस्पिटल जयपुर के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर आर के सुरेखा  की टीम ने अपनी सेवाए प्रदान करते हुए 155 मरीजों को सेवा प्रदान की जिसमें 20 नए मरीज थे* एवम निशुल्क दवा का वितरण किया गया। 

संपूर्ण कैंप के लाभार्थी  प्रेमचन्द, माणक चन्द, पवनकुमार, कमलकुमार, पुनीतकुमार लुणावत ब्यावर रहे।

शिविर में अनिल चौधरी ने मरीजों को मिर्गी रोग से बचाव व योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए इसके नियमित रूप से करने पर जोर दिया।

संस्था के मंत्री पदम चंद जैन ने संस्था की गतिविधि की जानकारी दी, अध्यक्ष घेवर चंद श्रीश्रीमाल ने स्वागत एवं कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चोरड़िया ने आभार व्यक्त किया। लाभार्थी परिवार से पवन कुमार लुणावत ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगल कामना की। लाभार्थी परिवार से  राजुल लुणावत, मधुबाला बरडिया, आरव लुणावत भी कैम्प में सेवा देने पधारे।कैंप में भीलवाड़ा विजयनगर निवासी पुखराज शोभित बुरड़ द्वारा कैंप की घोषणा की गई।

कैंप में मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए पूरे फरवरी माह की निःशुल्क भोजन सेवा का लाभ प्रेमचंद,माणक चन्द, पवनकुमार, कमलकुमार, पुनीतकुमार लुणावत परिवार ब्यावर के द्वारा लिया गया है। आभार/धन्यवाद इसमें 300 से अधिक व्यक्ति लाभान्वित हुए।

शिविर में संस्थान से देवकरण कोठारी,मूल चंद  नाबेडा, पारस  बाबेल, मदन लाल लोढ़ा, बंशीलाल  डोसी,सुशील चौधरी,दिनेश जोशी, प्रेम पाडलेचा, कमल कावड़िया,दिलीप पाराशर, राजेन्द्र जयसवाल सहित गणमान्य व्यक्तियो ने सेवाएं प्रदान की।

शिविर का संचालन अनिल चौधरी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ