लायन ऑफ दा रीजन का सर्वोच्च अवार्ड मिलने के उपलक्ष में अतुल पाटनी सम्मानित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब अजमेर आस्था की साधारण सभा का आयोजन किशनगढ़ टोल के पास स्थापित होटल हाई वे किंग पर क्लब अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
इस अवसर पर लायन ऑफ दा रीजन के सर्वोच्च पुरस्कार से अलंकृत लायन अतुल पाटनी का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
क्लब अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट ने बताया कि संभागीय अध्यक्ष लायन हरीश गर्ग के नेतृत्व में आयोजित संभागीय अधिवेशन के अवसर पर लायनेस्टिक वर्ष 2025- 26 का पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर लायन अतुल पाटनी द्वारा वर्ष पर्यन्त सर्वाधिक सेवा प्रकल्पों में सहयोग देने पर उनके द्वारा किए गए। सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए लायन ऑफ दा रीजन का सम्मान दिया गया था। जिसे आज क्लब की मीटिंग में माल्यार्पण करके सम्मान किया गया। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल का भी भामाशाह अवार्ड मिलने के अवसर पर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर क्लब को पूर्व में नेतृत्व प्रदान कर चुके अध्यक्षगण, अध्यक्ष मुकेश कर्णावट,सचिव दिनेश शर्मा,कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित 30 से अधिक सदस्य मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ