बाफना अध्यक्ष,चोरड़िया सचिव एवं लोढ़ा कोषाध्यक्ष चुने गए
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विश्व के सबसे बड़े सेवा संगठन लायंस क्लब्स इंटरनेशनल की अजमेर शाखा लायंस क्लब अजमेर आस्था की नई कार्यकारिणी लायनेस्टिक वर्ष 2026-27 जिसका कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2027 होगा के अध्यक्ष लायन कमल चंद बाफना सचिव लायन अनिल चौरडिया एवं कोषाध्यक्ष लायन विनय लोढ़ा होंगे
क्लब अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट ने बताया कि इस अवसर पर नॉमिनेशन कमेटी चेयरमैन लायन पदम चंद जैन एवं लायन मधु पाटनी ने 31 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें क्रमशः विनीता अग्रवाल,सुनीता वर्मा व दिनेश शर्मा उपाध्यक्ष है
सह सचिव लायन राकेश गुप्ता एवं सह कोषाध्यक्ष लायन अर्पित जैन रहेंगे साथ ही 7 सदस्य रिंकू अग्रवाल,प्रियंका विजयवर्गीय,अंजना शर्मा,शशि जैन, ओम प्रकाश विजय,नीरज कांकरिया एवं श्वेता विजय दो वर्ष एवं 7 सदस्य राजेश चौधरी, हेमंत गट्टी, महेंद्र डोसी, आशा राठी, सीमा नाहर, सुषमा अग्रवाल एवं पंकज जोशी 1 वर्ष के निदेशक नियुक्त किए गए।
टेमर सुरेन्द्र सुराना टेल ट्विस्टर दिनेश मेहता एवं निवर्तमान अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट के पद पर आसीन रहेंगे।
क्लब जन संपर्क अधिकारी लायन अतुल पाटनी ने बताया कि क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लायन मधु पाटनी, सर्विस चेयर पर्सन राकेश पालीवाल,मेंबरशिप चेयरमैन पदम चंद जैन,एल सी आई एफ कार्डिनेटर लायन मुकेश कर्णावट,जी एल टी कार्डिनेटर प्रकाश कांटेड,जी एस टी कार्डिनेटर सुरेंद्र मेहता एवं जी एम टी कार्डिनेटर संजय जैन को नियुक्त किया गया है

0 टिप्पणियाँ