Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर जनसभा के सफल आयोजन हेतु डिजिटल रणनीति पर मंथन

अजमेर जनसभा के सफल आयोजन हेतु डिजिटल रणनीति पर मंथन

अजमेर जनसभा के सफल आयोजन हेतु डिजिटल रणनीति पर मंथन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की 28 फरवरी को अजमेर में प्रस्तावित विशाल जनसभा के सफल आयोजन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर भारतीय जनता पार्टी, अजमेर कार्यालय में आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय के ओएसडी एवं मुख्य प्रवक्ता धनराज सोलंकी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अजमेर में होने वाली जनसभा ऐतिहासिक होगी तथा आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की भूमिका इस आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि डिजिटल माध्यमों के जरिए अधिकतम जनसंपर्क सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक बूथ स्तर तक सोशल मीडिया नेटवर्क को सक्रिय रखा जाए।

प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी हिरेन्द्र कौशिक ने संभाग पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से सभा के संदेश, उपलब्धियों एवं कार्यक्रम की जानकारी व्यापक स्तर पर प्रसारित की जाए। उन्होंने कहा कि संगठित एवं योजनाबद्ध डिजिटल रणनीति से ही अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे रचनात्मक, सकारात्मक एवं प्रभावी डिजिटल अभियान चलाकर जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ ने मीडिया समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि आईटी एवं सोशल मीडिया टीम सकारात्मक एवं तथ्यात्मक सामग्री का नियमित प्रसारण करे तथा सभा से संबंधित सभी गतिविधियों का प्रभावी कवरेज सुनिश्चित किया जाए।

प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया पैनलिस्ट डॉ. अरविंद गिरधर शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है और अजमेर की यह जनसभा संगठन की एकजुटता एवं जनसमर्थन का प्रतीक बनेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासित, सक्रिय एवं रचनात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में सोशल मीडिया रणनीति, डिजिटल प्रचार-प्रसार, बूथ स्तर तक ऑनलाइन समन्वय, अधिकतम जनसंपर्क एवं सभा को ऐतिहासिक बनाने हेतु प्रभावी आईटी प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनसभा को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय के ओएसडी एवं मुख्य प्रवक्ता धनराज सोलंकी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी हिरेन्द्र कौशिक, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, जिला अध्यक्ष अजमेर शहर रमेश सोनी, जिला अध्यक्ष देहात जीतमल प्रजापत,  प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गेना, प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया पैनलिस्ट डॉ. अरविंद गिरधर शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता नीरज जैन, संभाग सह प्रभारी सोशल मीडिया हेमंत सुनारीवाल, संभाग प्रभारी आईटी अनिल असनानी,  संभाग सह प्रभारी लक्ष्मी यादव, जिला प्रवक्ता दिनेश खंडेलवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिसमें संयोजक सोशल मीडिया सर्वेश बजाज, जिला संयोजक आईटी शमशेर रावत, जिला सह संयोजक आईटी भोपाल कांत बैरवा, निक्की जैन, जिला सह संयोजक सोशल मीडिया सागर झामनानी, सर्वेश्वर शास्त्री, मोनिका ढलवाल, मोनिका डीडवाणिया, वंदना राजपूत, रजनीकांत बिजावत, सलीम मोहम्मद, अनिल पारिक, ब्रजेश माथुर, हिमांशु शर्मा, राजवीर रावत, कुंदन सोलंकी, रवि कच्छावा, राहुल सैनी, कार्तिक गुप्ता, नीरज पारीक, कपिल व्यास, जय सिंह रावत, दीपांशु जैन, प्रकाश रावत, प्रणव शुक्ला एवं चंद्रेश सांखला सहित आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ