Ticker

6/recent/ticker-posts

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ने दो प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ किया एमओयू, शोध एवं उद्यमिता को मिलेगा नया आयाम

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ने दो प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ किया एमओयू, शोध एवं उद्यमिता को मिलेगा नया आयाम

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ने दो प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ किया एमओयू, शोध एवं उद्यमिता को मिलेगा नया आयाम

शोध, नवाचार और स्वावलंबन की दिशा में एमडीएसयू का सशक्त कदम : कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर ने शैक्षणिक, शोध एवं उद्यमिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दो प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ अलग-अलग समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इन समझौतों का उद्देश्य शोध सहयोग, उद्यमिता विकास, ग्रामीण सशक्तिकरण तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देना है ।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो सुरेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि इन समझौतों से विश्वविद्यालय में शोध, नवाचार एवं उद्यमिता को नई दिशा मिलेगी तथा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने के अवसर प्राप्त होंगे। इस एमओयू के तहत दोनों संस्थान संयुक्त शोध परियोजनाएं संचालित करेंगे, संसाधनों का आदान-प्रदान करेंगे तथा बौद्धिक संपदा (IPR) के संरक्षण और व्यावसायीकरण में सहयोग करेंगे। यह समझौता हस्ताक्षर की तिथि से पाँच वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा । शोधार्थियों के लिए आवास, मार्गदर्शन, संगोष्ठी, सेमिनार एवं कौशल विकास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस सहयोग के अंतर्गत चयनित शोधार्थियों को विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मिलेगा तथा शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से उनका समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। यह समझौता भी पाँच वर्षों की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा ।

पहला एमओयू महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय और चार्ज (Choyal Hub for Agribusiness Research, Growth and Entrepreneurship - CHARGE), अजमेर के मध्य हुआ है । इस समझौते के अंतर्गत कृषि व्यवसाय (एग्रीबिजनेस), स्टार्टअप इन्क्यूबेशन, डिजिटल नवाचार, ग्रामीण आजीविका मॉडल, नीति-आधारित शोध तथा फील्ड विज़िट के माध्यम से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जाएगा। विद्यार्थियों को इंटर्नशिप एवं वॉलंटियरशिप के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। दूसरा एमओयू विश्वविद्यालय और स्वदेशी शोध संस्थान, स्वदेशी स्वावलंबन न्यास, नई दिल्ली के मध्य संपन्न हुआ है । इस समझौते के अंतर्गत अर्थशास्त्र, व्यवसाय प्रशासन, वाणिज्य, राजनीति विज्ञान एवं अन्य सामाजिक विज्ञान विषयों में संयुक्त शोध गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी।

इन दोनों एमओयू पर विश्वविद्यालय की ओर से कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल तथा राधे श्याम चोयल ने  संस्थाओं के अधिकृत प्रतिनिधि के रूप मे हस्ताक्षर किए । इस अवसर पर उद्योगपति राधे श्याम चोयल, प्रो सुभाष चन्द्र, प्रो आशीष भटनागर एवं डॉ आशीष पारीक उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ