Ticker

6/recent/ticker-posts

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

बजट में भिनाय व लवाण को मिली  ऐतिहासिक सौगात

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में देवनारायण बोर्ड के माध्यम से समाज के पिछड़े वर्गों के शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं पर देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया।

भड़ाना ने कहा कि बजट में राजकीय देवनारायण आवासीय विद्यालय भिनाय तथा राजकीय देवनारायण छात्रावास लवाण दौसा की स्वीकृति समाज के लिए एक ऐतिहासिक और दूरगामी सौगात है। इससे ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा, आधुनिक आवासीय सुविधाएं एवं सुरक्षित शैक्षिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि समाज के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। इससे छात्र-छात्राएं आत्मनिर्भर बनकर प्रदेश व राष्ट्र के विकास में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे। यह पहल विशेष रूप से उन परिवारों के लिए वरदान सिद्ध होगी, जो आर्थिक अभाव के कारण अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा नहीं दिला पाते थे।

भड़ाना ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह बजट राज्य सरकार की समान अवसर, सामाजिक न्याय एवं शिक्षा के माध्यम से समरस समाज निर्माण की प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि देवनारायण बोर्ड इस योजना को शीघ्र एवं प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने के लिए पूर्ण रूप से तत्पर है। इससे अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इसका लाभ प्राप्त कर सकें और समाज के समग्र विकास की दिशा में यह मील का पत्थर सिद्ध हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ