जनहितार्थ के कार्य भामाशाह के सहयोग से ही संभव : डॉ सामरिया
अस्पताल प्रशासन ने किया लायंस का आभार व्यक्त
आई सी यू वार्ड में किया गया दस लाख का नवीनीकरण
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब अजमेर द्वारा जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल के सर्जिकल आई सी यू के नवीनीकरण कार्य में सहयोग प्रदान करने वाले लायंस क्लब, लायन दाताओं एवं सदस्यों का हॉस्पिटल प्रबन्धन द्वारा सम्मान किया गया । डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर एमजेएफ लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि शनिवार को हॉस्पिटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ अनिल सामरिया ने कहा कि जनहितार्थ के कार्य भामाशाहों के सहयोग सी ही संभव है । ऐसा करने से पुण्य के साथ साथ आत्मसंतुष्टि भी मिलती है । उस सहयोग या कार्य से कितने लोगों को मरीजों को लाभ मिलता है , उनकी भी दुआएं साथ होती है । अतः भामाशाहों को जन हितार्थ के कार्यों में आगे आना चाहिए । डॉ जे सी वैद, चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरविंद खरे, वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ श्याम भूतड़ा, डॉ शिवकुमार बुनकर, डॉ अनिल शर्मा ने लायंस क्लब द्वारा आई सी यू वार्ड में किए गए लगभग दस लाख रुपए के नवीनीकरण कार्य के लिए आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर कार्य में सहयोग करने वाले भामाशाहों का दुपट्टा,माला पहना कर स्मृति स्वरूप पौधा प्रदान किया गया ।
इस अवसर पर प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग ने लायंस के बारे में बताते हुए कहा कि 110 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है । प्रोजेक्ट चेयरमैन रवि तोषनीवाल ने प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी ।
कार्यक्रम में प्रांतीय सचिव लायन अशोक जैन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष लायन जे के जैन, लायन मनोज वृन्दनी, लायन अनिल बाड़मेरी, लायन हेमंत शारदा, लायन रमाकांत बाल्दी , संभागीय अध्यक्ष लायन हरीश गर्ग, क्लब अध्यक्ष लायन अशोक जैन, लायन नितेश चौधरी, लायन आर पी शर्मा, लायन भानु इसरानी, लायन सुशील खंडेलवाल, लायन अशोक रंगनानी, लायन राजेंद्र गांधी,लायन अभिषेक अजमेरा , लायन अनिल दोषी, लायन रमेश तापड़िया, लायन डॉ वाय एस झाला सहित अनेक लायन सदस्य, चिकित्सक, मेडिकल स्टूडेंट सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे । मंच संचालन डॉ कल्पना अग्रवाल ने किया । आभार डॉ अनिल सामरिया ने दिया ।

0 टिप्पणियाँ