माता-पिता का पूजन करके मनाया गया अनोखा प्रेम दिवस
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। श्री योग वेदांत सेवा समिति अजमेर द्वारा 14 फरवरी को गंगेश्वर महादेव मंदिर धोलाभाटा अजमेर में एक अनोखा प्रेम दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आसनदास पारवानी अध्यक्ष, प्रकाश व अनिल के अतिथ्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया उन्होंने भी इस कार्यक्रम को खूब सराहा और बोले ऐसे समय में जब बच्चे पाश्चात्य संस्कृति की और आकर्षित हो रहे हैं उस समय के हिसाब से यह प्रोग्राम बहुत अच्छी पहल है यहां पर बच्चों ने माता-पिता को आसन पर बैठाकर फूल मालाएं पहनाई, तिलक किया, पूजा की थाली लेकर पूजा अर्चना की, फिर माता-पिता ने बच्चों को हृदय से लगाया और शुभ आशीष प्रदान किया । भारतीय परंपरा कि इस झलक को देखकर माता-पिता सहित उपस्थित अन्य लोगों की भी आंखें नम हो गई ।
सनातन संस्कृति के शास्त्रों में ' मातृदेवो भव: पितृदेवो भव: आचार्य देवो भव: जैसे वचनों के माध्यम से माता पिता एवं गुरु के सम्मान का महत्व बताया कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया व अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया l
समिति के अध्यक्ष
सुनील पारीक ने बताया कि इसकी शुरुआत 20 वर्ष पहले बापू जी ने की थी इस अवसर पर समिति के किशन मीरचन्दानी ( सचिव ) भरत लखयानी (कोषाध्यक्ष ) ओम भाई, हरिकिशन जी,दिलीप, दिनेश भाई आदि उपस्थित रहे l

0 टिप्पणियाँ