एच.के.एच. विद्यालय में मातृ-पितृ दिवस मनाया
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। एच.के.एच. विद्यालय में शनिवार को मातृ-पितृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा माता-पिता का विद्यालय प्रांगण में तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। साथ ही प्रवृत्ति प्रभारी ज्योति गोयल के निर्देशन में छात्र-छात्राओं में अपने हाथों से कार्ड बनाकर अपने माता-पिता को देते हुए उनके प्रति आदर भाव और स्नेह प्रकट किया।
कुछ बच्चों ने स्वरचित काव्य पंक्तियों द्वारा तो कुछ बच्चों ने चित्र बनाकर माता-पिता के लिए अपने मन के भाव व्यक्त किये। इस अवसर पर कक्षा 6अ के छात्रों ने नाट्य प्रस्तुति द्वारा बताया कि माता-पिता के आश्रय में बच्चा अनुशासन, आत्मविश्वास, त्याग समर्पण आदि मानवीय मूल्य सीखते हुए अपने जीवन को सफल बनाता है।
विद्यालय चैयरमेन मोतीलाल ठाकुर ने सभी विद्यार्थियां को आशीर्वाद दिया।
विद्यालय अध्यक्ष अजय कुमार ठाकुर व विद्यालय निर्देशिका किरण ठाकुर ने सभी को मातृ-पितृ दिवस की बधाइयांँ दी, उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने का संदेश दिया है।
विद्यालय प्राचार्या मधु गोयल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में माता-पिता के प्रति अपनी, स्नेह और जिम्मेदारी के भाव को विकसित करना है

0 टिप्पणियाँ