जतोई दरबार : तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव आरम्भ
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। नगीना बाग स्थित स्वामी दादूँराम साहिब दरबार मे शुक्रवार को अखण्ड पाठ साहिब आरम्भ कर तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव आरम्भ हुआ।
दरबार के मुख्य सेवादार फतनदास ने बताया की नगीना बाग स्थित जतोई दरबार मे महाशिवरात्रि पर्व तीन दिन तक धूमधाम से मनाया जाता है। शुक्रवार को सुबह 6:00 बजे नितनियम के बाद 10:00 बजे से 1:00 बजे तक अखण्ड पाठ साहिब आरम्भ व भजन कीर्तन कर महोत्सव का आरम्भ हुआ।आज शनिवार सुबह नितनेम, आसादीवार सुखमणी साहिब पाठ व साय 6:30 से 9:00 बजे तक पवन पुत्र मानस मण्डल के लखन सिंह भाटी द्वारा सुंदरकाण्ड पाठ साहिब का आयोजन किया जायेगा। कल सुबह सवेरे सुखमणी साहिब पाठ, आसादीवार के बाद सुबह 10:00 बजे से 1:00 तक अजीत भगत द्वारा अखण्ड पाठ साहिब का भोग साहिब व भजन कीर्तन होगा होगा। प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी ने बताया शिवरात्रि के दिन दिनभर शिवभक्तो का ताँता लगा रहता है। शिवभक्तो को शिवलिंग पर दूधभिषेक करने मे असुविधा न हो इसकी विशेष व्यवस्था की गईं है तथा श्रदालुओं के लिए दोपहर 1:00 बजे से भंडारे का आयोजन भी किया गया है।

0 टिप्पणियाँ