कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी डॉ. मुकेश गोयल की मित्तल हॉस्पिटल में सेवाएं प्रारंभ
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी( रेस्पिरेटरी मेडिसिन) डॉ. मुकेश गोयल ने मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, पुष्कर रोड अजमेर में अपनी नियमित सेवाएं शुरू कर दी हैं।
एक सादा समारोह में हॉस्पिटल के निदेशक सुनील मित्तल ने बुके भेंट कर डॉ. मुकेश गोयल का स्वागत किया एवं हॉस्पिटल में उनके सुखद प्रवास की कामना की।
इस अवसर पर हॉस्पिटल की वाइस प्रेसीडेंट (आॅपरेशन) डॉ विद्या दायमा ने डॉ. मुकेश गोयल का हॉस्पिटल के अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों से परिचय कराया। उन्होंने बताया कि डॉ. मुकेश गोयल मूल रूप से अजमेर के ही रहने वाले हैं। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, अजमेर से डॉ गोयल ने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है। यहीं से ही रेस्पिरेटरी मेडिसिन में एमडी की उपाधि प्राप्त की।
डॉ. मुकेश गोयल को कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी( रेस्पिरेटरी मेडिसिन) के रूप में लम्बा अनुभव है। वर्ष 2016 से 2026 तक डॉ गोयल जेएलएन हॉस्पिटल में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं देते रहे हैं। श्वसन रोग संबंधित एलर्जी और अस्थमा, सीओपीडी आदि श्वास रोग के उपचार में डॉ गोयल को दक्षता हासिल है।
गौरतलब है कि डॉ गोयल इंडियन चेस्ट सोसायटी, नेशनल कॉलेज आॅफ चेस्ट फिजीशियन, यूनाइटेड एकेडमी आॅफ प्लमोनरी मेडिसिन, यूरोपियन रेस्पिरेटरी सोसायटी के लाइफ टाइम मेंबर हैं।
डॉ गोयल के अनेक शोधपत्र इंटर नेशनल और नेशनल जनरल में प्रकाशित हो चुके हैं। श्वसन रोग में एलर्जी विषय पर सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र प्रस्तुत करने के लिए आपको स्टेट लेवल पर गोल्ड मैडल से नवाजा गया है, वहीं राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर विभिन्न मंचों पर पुरस्कृत किया गया है। जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल में अपनी बेहतरीन सेवाओं के लिए डॉ गोयल को प्रशासनिक स्तर पर जिला स्तरीय समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।
हॉस्पिटल के निदेशक अनिल मित्तल, डॉ दिलीप मित्तल, मनोज मित्तल, डॉ चक्रपाणि मित्तल, सार्थक मित्तल ने डॉ मुकेश गोयल को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर हॉस्पिटल के सीईओ एस के जैन, वाइस प्रेसीडेंट श्याम सोमानी, डिप्टी जनरल मैनेजर विजय रांका सहित अन्य चिकित्सक व अधिकारीगण उपस्थित थे।
डॉ मुकेश गोयल सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मित्तल हॉस्पिटल में बतौर कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी( रेस्पिरेटरी मेडिसिन) के तौर पर उपलब्ध रहेंगे।

0 टिप्पणियाँ