बड़कालेश्वर मंदिर में फाग महोत्सव आज
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । सागरविहार वैशालीनगर स्थित बड़कालेश्वर मंदिर में गुरुवार को दोपहर 4.30 बजे से फाग महोत्सव का कार्यक्रम रखा गया है ।
कार्यक्रम संयोजक डॉ वीणा चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर राधाकृष्ण की प्रतिमा को विशेष तौर से सजाया जाएगा साथ ही शिव परिवार एवं राम दरबार की भी आकर्षक सजावट की जाएगी ।
सह संयोजक आभा गांधी ने बताया कि महिला मण्डल द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी ।
इस अवसर पर श्याम बाबा के गुणगान करते हुए बाबा संग फूलों, केशर, चंदन इत्र से होली खेली जाएगी । तत्पश्चात आरती के बाद प्रसाद वितरित किया जायेगा

0 टिप्पणियाँ