Ticker

6/recent/ticker-posts

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर आज

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर आज

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर आज

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । लायन्स क्लब अजमेर एवं जिला अंधता नियंत्रण सोसाइटी अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा व लैंस प्रत्यारोपण शिविरका आयोजन गुरुवार को प्रातः 9 बजे से आशागंज स्थित मयाणी अस्पताल में आयोजित किया जाएगा । 

डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर एमजेएफ लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि शिविर में गुरुवार को ही मरीजों की आंखों की जाँच की जाएगी एवं लेंस प्रत्यारोपण की आवश्यकता हुई तो भर्ती किया जाएगा ।  

शिविर संयोजक लायन भागू इसरानी ने बताया कि नेत्र चिकित्सा शिविर में नेत्र विशेषज्ञः डॉ. राहुल वासवानी व डॉ राजेन्द्र हेड़ा अपनी सेवाएं देंगे । क्लब अध्यक्ष लायन अशोक जैन एवं सचिव लायन मनीष शर्मा ने आमजन से अपील की है कि शिविर में अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठा कर अंधता नियंत्रण में सहयोग करे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ