Ticker

6/recent/ticker-posts

माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास के कब बुलबुल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित व सम्मानित

माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास के कब बुलबुल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित व सम्मानित

माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास के कब बुलबुल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित व सम्मानित 

नेशनल लेवल गोल्डन एरो अवार्ड रैली एवं नेशनल लेवल कब  बुलबुल उत्सव का आयोजन 

अजमेर से 47 कब 46 बुलबुल नेशनल अवार्ड से सम्मानित, मुख्य समारोह दिल्ली में 14 को जाने का मिला मौका 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वाधान में 19 से 23 फरवरी राष्ट्रीय यूथ कॉम्प्लेक्स गदपुरी हरियाणा पर नेशनल लेवल गोल्डन एरो अवार्ड रैली एवं नेशनल लेवल  कब बुलबुल उत्सव का आयोजन किया गया।

सी ओ स्काउट अजमेर नरेंद्र खोरवाल ने बताया कि भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वाधान में नेशनल यूथ कंपलेक्स गदपुरी हरियाणा पर आयोजित नेशनल लेवल गोल्डन एरो अवार्ड रैली एवं नेशनल लेवल कब बुलबुल उत्सव में अजमेर के माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चचियावास का चयन हुआ है जिसमें यूनिट लीडर अक्षय कुमार परिहार व फ्लॉक लीडर संध्या मिश्रा के नेतृत्व में विद्यालय के 11 कब व तीन बुलबुल ने सहभागिता की। 

सी ओ गाइड अजमेर अनीता तिवारी के अनुसार इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में पूरे भारत के कब बुलबुल जिन्होंने नेशनल अवार्ड जिसे गोल्डन एरो कहते हैं, उत्तीर्ण छात्रों ने भाग लिया। इस अवार्ड रैली में मोगली की कहानी, लोकगीत लोक नृत्य, तारा की कहानी, शिक्षा मेला, बाल मेला, छक्के के गीत, बड़ी सलामी, बुलबुल ट्री, प्रदर्शनी जैसे कई कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें अजमेर के कब बुलबुल ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 

नेशनल अवार्ड से सम्मानित- विभिन्न सोपान एवं प्रशिक्षण के उपरांत गोल्डन एरो नेशनल अवार्ड से उत्तीर्ण कब बुलबुल को राष्ट्रीय स्तर के मुख्य समारोह में भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनिल कुमार जैन, चीफ नेशनल कमिश्नर के के खंडेलवाल IAS Rt., पलवल विधायक गौरव गौतम द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर विनोद दत्त जोशी सहायक राज्य संगठन आयुक्त मंडल अजमेर, जिला सचिव सत्यनारायण वैष्णव, स्थानीय संघ तोपदड़ा सचिव राजेन्द्र सारस्वत, प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर अमित शर्मा, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल चाचियावास सचिव बालमुकुंद माहेश्वरी, प्रधानाचार्य राजीव कुमार मिश्रा व समस्त स्काउट गाइड परिवार ने बधाई और ढेरों शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ