Ticker

6/recent/ticker-posts

महाशिवरात्रि पर धार्मिक एवं सामाजिक सेवा का किया आयोजन

महाशिवरात्रि पर धार्मिक एवं सामाजिक सेवा का किया आयोजन

महाशिवरात्रि पर धार्मिक एवं सामाजिक सेवा का किया आयोजन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। नवपंख संस्था द्वारा पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर 15 फरवरी को धार्मिक एवं सामाजिक सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं को फल-फ्रूट वितरित किए तथा शिवालय में भगवान भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक (जलधारा) कर पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम के दौरान मंदिरों में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच फल वितरण कर सेवा भाव का संदेश दिया गया। इसके साथ ही संस्था की टीम ने झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को फल-फ्रूट, जूस, दूध एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की, जिससे वे भी पर्व की खुशी में सहभागी बन सकें।

संस्था के पदाधिकारी नितिन उप्पल ने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व त्याग, तपस्या और सेवा की प्रेरणा देता है। इसी भावना के साथ नवपंख संस्था ने धार्मिक आस्था को सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ते हुए यह सेवा कार्य संपन्न किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

कार्यक्रम में संस्था के सदस्यगण एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। अंत में “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

मनिंदर कौर, मयंक चावला, नितिन उप्पल, प्रकाश चंद शर्मा, आशी दुआ, सौरभ जैन, विजय शर्मा, मोनू रावत, राघव झा कार्यकर्ता सेवा कार्य मे सहभागी रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ