Ticker

6/recent/ticker-posts

वॉल आर्ट फेस्टिवल से दीवारों पर आई रौनक

वॉल आर्ट फेस्टिवल से दीवारों पर आई रौनक

वॉल आर्ट फेस्टिवल से दीवारों पर आई रौनक

वॉल आर्ट फेस्टिवल से दीवारों पर आई रौनक

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
फ्रांस एवं भारत के मध्य सांस्कृतिक आदान प्रदान के तहत फ्रेंच एंबेसी के एलायंस फ्रांसेस द जयपुर की पहल पर अजमेर में जिला कलेक्ट्रेट की बाहरी दीवारों बनाई गई वॉल पेंटिंग्स से सड़को का सौंदर्य निखर उठा और कलाकारों द्वारा लिए गए कार्य की प्रशासन से लेकर नागरिकों तक ने सराहना करते हुए ऐसे आयोजन लगातार करने की बात रखी।

महिला जन अधिकार समिति, पृथ्वीराज फाऊंडेशन एवं लोक कला संस्थान के सहयोग से चल रहे वॉल आर्ट फेस्टिवल में दूसरे दिन भी कलाकारों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया जिनका हौसला बढ़ाने के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त नित्या के. ने वॉल आर्ट फेस्टिवल में पहुंच कर कलाकारों से संवाद कर उनका चित्रांकन देख भरसक प्रशंसा की।

उन्होंने फ्रांस से आई कलाकार ऑड्रे से संवाद किया और भारत व फ्रांस की सांस्कृतिक परिदृश्य के बारे में चर्चा भी की।

इस अवसर पर आयुक्त नित्या ने युवा कलाकारों के साथ स्वयं भी दीवारों पर पेंटिंग की और कलाकारों से कहा कि अजमेर विकास प्राधिकरण के साथ भी इस प्रकार के आयोजन हेतु शीघ्र प्लान बनाया जाए।

महिला जन अधिकार समिति की सचिव इंदिरा पंचोली ने जिला कलेक्टर लोकबंधु से मुलाकात की उन्होंने शहर के अन्य स्थानों को सजाने का आग्रह किया और कहा कि शहर के सौंदर्य को निखारने के लिए यह एक सार्थक प्रयास है जिसे आगे भी जारी रखना चाहिए। जल्द ही वे दीवारे पहचान करके बतायेंगे जिन्हें सुसज्जित किया जा सके.

आयोजन में फ्रेंच कलाकार ऑड्री के साथ अजमेर के करीब 40 युवा कलाकारों ने महिलाओं के अधिकारपूर्ण जीवन की रचनात्मकता और उभरती आवाजों को केंद्र में रख दीवारों पर वॉल आर्ट पेंटिंग के अंतर्गत खेलकूद, आई टी सेक्टर, शिक्षा, आत्मरक्षा आदि को प्रकृति के सौंदर्य में समाहित करते हुए 14 पैनल पर चित्रित किया। पेंटिंग्स के साथ महिला सशक्तिकरण और कला एवं संस्कृति संरक्षण से संबंधित स्लोगन भी लिखे गए।

लोक कला संस्थान के निदेशक संजय कुमार सेठी ने बताया कि महिला जन अधिकार समिति एवं डीएवी कॉलेज के कला संकाय के विद्यार्थियों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलाकार डा. ऋतु शिल्पी सक्सेना, प्रजेष्ठ नगोरा, मनोज प्रजापति, अनिता जोशी, इंदू खंडेलवाल ने भी चित्रांकन में अपनी सहभागिता दी।

शुक्रवार को रामनगर में ब्लॉसम स्कूल में भव्य वॉल पेंटिंग बनाई जायेगी और शनिवार को आर्ट फेस्टिवल का समापन होगा। 

कार्यक्रम में राजेश कश्यप, पूजा गुप्ता, ललित शर्मा, कुसुम शर्मा ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संयोजन पृथ्वीराज फाउंडेशन के सचिव दीपक शर्मा द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ