171 अरब हस्तलिखित श्रीराम नाम महामंत्र सतत परिक्रमा शुभारम्भ 2 अप्रेल से
2 अप्रेल से 7 दिन 24 घण्टे व 365 दिन चलेगी राम नाम परिक्रमा
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। श्री राम नाम महामंत्र परिक्रमा समारोह समिति, अजमेर के तत्वावधान में 171 अरब हस्तलिखित श्री राम नाम महामंत्र सतत परिक्रमा शुभारंभ महोत्सव का आयोजन 2 अप्रेल गुरुवार को किया जाएगा। आयोजन चैत्र शुक्ल पूर्णिमा (संवत 2083) एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर संपन्न होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे से श्रीराम नामालय, पंच पीपली सुधाबाय रोड, पुष्कर में किया जाएगा। इस अवसर पर संत-महात्माओं के सानिध्य में धर्मध्वजा पूजन, महाआरती एवं परिक्रमा का आयोजन होगा।
समारोह के मुख्य आतिथ्य के रूप में हरिद्वार से पधार रहे महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी प्रखर महाराज उपस्थित रहेंगे। आतिथिगण संत-महात्मा महंत नंदशरणदास (राम सखा आश्रम, पुष्कर), महंत डॉ. रामेश्वरानंद (निर्मलधाम, पुष्कर), महंत समताराम, महंत शत्रुघ्नदास महाराज (सांवरिया पीठ डोडियाना), महंत हनुमानराम उदासीन (श्री शांतानंद उदासीन आश्रम, पुष्कर), महंत धीरजराम (रामस्नेही आश्रम, पुष्कर), महंत श्याम शरण जी (नृसिंह मंदिर, अजमेर) सहित अन्य संतों का आशीर्वचन प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में मार्गदर्शन हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अजमेर के महानगर संघ संचालक खाजुलाल चौहान एवं प्रांत मंत्री कौशल गौड़ भी उपस्थित रहेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में नरेश मूलचंदानी तथा विशिष्ट अतिथि आनंद अरोड़ा, जितेन्द्र खंडेलवाल, देवेन्द्र गर्ग, रमेश तापड़िया, रमाकान्त बाल्दी, गिरधारी मंगल, हनुमान दयाल बंसल, अनिल आसनानी, संजय गोयल, रमेश मोटवानी होंगे।
समिति के संरक्षक पूरन सिंह चौहान एवं संस्थापक पंडित बालकृष्ण पुरोहित के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम के संयोजक मंडल में कंवल प्रकाश किशनानी, सत्यनारायण भैंसवाणी, महेंद्र जैन मित्तल एवं लेखराज सिंह राठौड़ सक्रिय भूमिका निभाएगे।
आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है। कार्यक्रम के पश्चात प्रसादी वितरण की भी व्यवस्था रहेगी।

0 टिप्पणियाँ