भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर गाए भजनों से वातावरण हुआ भक्तिमय
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवं युवामहिला संभाग अजमेर एवं पंचशील टी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में दिगंबर जैन मंदिर पंचशील में घर-घर मंगलाचार कार्यक्रम के अंतर्गत एक शाम प्रभु महावीर के नाम आयोजन किया गया जिसमें जैन भजन गायक अंकित पाटनी कपिल पाटनी, सुप्रिया पाटनी, सिंपल पाटनी,प्रीति काला, संतोष कासलीवाल, सुनीता शाह ने भगवान महावीर के द्वारा दिए गए उपदेशों पर सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी जिसमें मुख्य रूप से "वर्तमान को वर्धमान की आवश्यकता है""वीर जन्मे महावीर जन्मे" "बाजे कुंडलपुर में बधाई" सहित अनेक प्रमुख भजनों की प्रस्तुति पर सभी जैन धर्मावलंबियों ने भक्ति नृत्य किया।
श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि समाजश्रेष्ठी राजेंद्र पाटोदी के संयोजन में भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा के सम्मुख मधु, अनिल भैंसा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर तीर्थंकर भगवान की माता त्रिशला की भूमिका शिखा पाटनी एवं पिता सिद्धार्थ की भूमिका कल्पना बाकलीवाल ने निभाई एवं एक सुंदर नाटिका का मंचन किया गया ।
इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन महासमिति अजमेर संभाग के अध्यक्ष अतुल पाटनी, कोषाध्यक्ष श्रेयांश पाटनी,मनीष अजमेरा एवं महिला महासमिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही ।
पंचशील महिला मंडल की अध्यक्ष नवल छाबड़ा एवं मंत्री श्वेता छाबड़ा ने मधु पाटनी, सुषमा पाटनी,मंजुला जैन एवं शांता काला अंजू अजमेरा सहित अन्य का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया ।
इस मांगलिक अवसर पर पंचशील दिगंबर जैन समाज के मनीष गदिया, नीरज बड़जात्या, बॉबी गोधा, अंकित पाटनी, लोकेश पाटनी ,राजेश कासलीवाल, योगेश बाकलीवाल, जयकुमार गंगवाल कपिल पाटनी, अशोक बड़जात्या, संजय पाटनी, पंकज चांदीवाल,सुनील पांड्या,धीरेन्द्र बाकलीवाल एवं अनेक धर्मावलंबी उपस्थित रहे । मंच का संचालन राजेंद्र पटौदी ने किया ।

0 टिप्पणियाँ