भगवान महावीर जयंती महोत्सव : वर्धमान दिव्य घोष बजाकर शोभा यात्रा की आगवानी की
दरगाह क्षेत्र में समिति द्वारा जल पान की व्यवस्था कर किया जुलूस का स्वागत
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवम युवामहिला संभाग अजमेर द्वारा भगवान महावीर जयंती महोत्सव पर निकाली गई शोभा यात्रा के अवसर वर्धमान दिव्य घोष बजाकर सभी आगंतुकों का भाव भिना स्वागत किया।
समिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि नया बाजार पहुंचने पर संयोजक इंद्रा कासलीवाल, सुषमा पाटनी, अनामिका सुरलाया, रेनू पाटनी, शांता काला, संतोष बाकलीवाल, किरण गोधा, संगीता पाटनी, सविता सेठी व मधु बड़जात्या एवं वर्षा बडजात्या आदि ने मधुर धुनों के माध्यम को बजाकर जुलूस की आगवानी की । इस अवसर पर समिति की संरक्षक निर्मला पांड्या ने सभी को आशीर्वाद दिया।
श्री दिगंबर जैन महासमिति अजमेर संभाग के अध्यक्ष अतुल पाटनी ने बताया कि शोभा यात्रा के दरगाह बाजार क्षेत्र में पहुंचने पर सभी जैन धर्मावलंबियों सहित उपस्थित जन समुदाय का जल पान में जल सेवा,आइस क्रीम, सुपारी इलायची, सोफ टाफी आदि खिलाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर समिति कोषाध्यक्ष श्रेयांश पाटनी, संरक्षक राकेश पालीवाल, प्रवीण पाटोदी, महेश पाटनी, विनोद बाकलीवाल सहित अन्य ने सम्मान के साथ प्रसाद का वितरण किया।

0 टिप्पणियाँ