Ticker

6/recent/ticker-posts

सोफिया कॉलेज का वार्षिक पुरस्कार समारोह संपन्न

सोफिया कॉलेज का वार्षिक पुरस्कार समारोह संपन्न

पुरस्कार केवल सम्मान नहीं अपितु  अधिक संघर्ष और समर्पण की बनते हैं प्रेरणा : कर्नल विरदी

सोफिया कॉलेज का वार्षिक पुरस्कार समारोह संपन्न

सोफिया कॉलेज का वार्षिक पुरस्कार समारोह संपन्न 

सोफिया कॉलेज का वार्षिक पुरस्कार समारोह संपन्न

अजमेर (अजमेर मुस्कान) ।
आर्मी सर्विस कौर कालका की कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनदीप विरदी ने शनिवार को यहां कहा है कि छात्र जीवन में पुरस्कार केवल सम्मान नहीं  अपितु और अधिक संघर्ष और समर्पण की प्रेरणा बनते हैं।

सोफिया कॉलेज के वार्षिक उत्सव पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि एवं पूर्व छात्रा कर्नल मनदीप विरदी ने छात्राओं एवं उपस्थित विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में उपलब्धियां अर्जित करने के लिए शिक्षा बेहतर मंच है। ऑपरेशन सिंदूर तथा अनेक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारतीय सेवा का परचम फहरा चुकी कर्नल विरदी ने अपने अनुभवों से सभी को रोमांचित किया। इस अवसर पर उन्होंने शैक्षणिक खेलकूद  एनसीसी रंगमंच एवं अन्य विधाओं पर उपलब्धियां अर्जित करने वाली छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे राइट रेव. जॉन कार्वाल्हो ने अपने उद्बोधन में कहा कि सोफिया कॉलेज के विद्यार्थी शिक्षा खेलकूद सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस महाविद्यालय का नाम न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि संस्था केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देती है।

इससे पूर्व कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर सिस्टम पर्ल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की वर्ष 2025-26 की उपलब्धियां बताते हुए सभी छात्राओं की मंगलमय भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा जगत में सोफिया कॉलेज सफलताओं के नए शिखर पर इस शहर और राज्य का नाम रोशन करने हेतु सदैव समर्पित रहेगा।

पुरस्कार वितरण समारोह में एनसीसी में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु नेहा राठौर,रित्विका राठौड़ वार्षिक हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता में श्रेष्ठ वक्ता के रूप में परी कोठारी को श्रीमती सुशीला पाठक चल वैजयंती वार्षिक अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता में वृंदा पाराशर को श्रीमती कृष्णा मुखर्जी चल वैजयंती प्रदान की गई सर्वश्रेष्ठ नाटक निर्देशन में प्रियदर्शनी सोनी,कशिश टकचांदनी, श्वेता भाकर सृष्टि जोरम को प्रस्तुत किया गया सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी हेतु वी नारायण नैयर ट्रॉफी संस्कृति कंवर दिव्यांशी को तथा सामाजिक सेवा कार्य हेतु अशोक संगी ट्रॉफी आयशा जमीर वर्दधनी जैन, अश्मित कौर अंशिता मित्तल को प्रदान की गई।

आल राउंड प्रदर्शन के लिए वर्धिनी जैन एवं भानु प्रदीप को माटिल्डा ट्रॉफी प्रदान की गई सुहानी शर्मा को सिस्टम कामन स्मृति ट्रॉफी प्रदान की गई। 

इसी कड़ी में अस्तित्व आत्म की खोज एक नृत्य नाटिका छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई जो आत्म खोज की चिंतनशील और कभी-कभी उथल-पुथल भरी प्रतिक्रिया को दर्शाती है पहचान अस्तित्व और आत्मबोध के विचार पर आधारित यह प्रस्तुति उन भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक परिवर्तनों को चित्रित करती रही जिनसे व्यक्ति सामाजिक अपेक्षाओं व्यक्तिगत संघर्ष स्वतंत्रता कि गलत धारणाओं एवं सामाजिक कलंक के बीच गुजरते हुए अनंत आत्मबोध तक पहुंचना है।

समारोह में महाविद्यालय कि छात्रों द्वारा प्रस्तुतियों को वहां उपस्थित अपार्जन समूह ने खूब सराहा। वाइस प्रिंसिपल सिस्टर स्वप्ना ने सभी का धन्यवाद स्थापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ