Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री जैन रत्न युवती मंडल : बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित

श्री जैन रत्न युवती मंडल : बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित

श्री जैन रत्न युवती मंडल : बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर रविवार को श्री जैन रत्न युवती मंडल अजमेर की ओर से पुष्कर रोड स्थित स्वाध्याय भवन में बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें 5 से 9 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस व भजन प्रस्तुति कार्यक्रम था । जिसका विषय था" महावीर स्वामी के 27 भवों में से किसी एक का वेश धारण कर "अपनी प्रस्तुति देना। इसी तरह 10 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए "मैं महावीर स्वामी क्यों बनना चाहता हूँ "विषय पर दो मिनट का भाषण देना था।  करीब 30 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में सुंदर तरीकें से अपनी प्रस्तुति दी। 10 से 14 वर्ष के बच्चों की भाषण प्रतियोगिता में मोक्षा चोपड़ा प्रथम, काश्वी जैन कटारिया द्वितीय तथा रिद्धिमा जैन तृतीय स्थान पर रही। फैंसी ड्रेस में रोहक कोठारी प्रथम, आरव चपलोत द्वितीय स्थान पर रहे। भजन प्रतियोगिता में लाभार्थ सुराणा प्रथम तथा अनन्त पोखरणा द्वितीय रहे। निर्णायक मंडल में सूर्यप्रकाश गाँधी, सम्पत डूंगरवाल व श्रीमती तारा सिसोदिया ने विभिन्न स्तर पर सभी प्रतिभाओं का आंकलन किया।  इस अवसर पर विजेता प्रतियोगियों को आकर्षक पुरस्कार व नगद राशि देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। 

इससे पूर्व शालू पोखरणा, रानू कटारिया, श्वेता कटारिया, शिल्पा कावड़िया ने मंगलाचरण और शीतल गांधी भावना लोढ़ा, अंशिता जैन ने स्वागत गीत गाया। 

प्रतियोगिता का संचालन मेघा कोठारी और रिचा मेहता ने किया। 

इस अवसर पर अलका दुधेडिया, उषा लूणावत, सोना कोठारी, कल्पना कटारिया, नम्रता कोठारी, साक्षी बोहरा, रेखा बोहरा,सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ