अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आभा गांधी सम्मानित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। इंडियन एसोसिएशन फिजियोथैरेपी राजस्थान की अजमेर इकाई द्वारा वैशालीनगर स्थित लायंस भवन में रविवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय सभापति लायन आभा गांधी को माला, दुपट्टा पहनाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर डॉ जयश्री कोडवानी, डॉ संजीव झा, डॉ रुचि वार्ष्णेय, डॉ शकीना कांचवाला, डॉ विनीता वाघेला सहित अन्य मौजूद थे । उल्लेखनीय है कि आभा गांधी ने महिलाओं के उत्थान के लिए स्वरोजगार के लिए कार्य किया । उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न कोर्सेस ब्यूटी पार्लर, सिलाई, घरेलू उद्योग आचार पापड़ आदि, गोटा साड़ी, कढ़ाई आदि के लिए प्रेरित किया ।

0 टिप्पणियाँ