Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मंडल ने हासिल किया नया कीर्तिमान

अजमेर मंडल ने हासिल किया नया कीर्तिमान

अजमेर मंडल ने हासिल किया नया कीर्तिमान

लोडिंग 10 मीलियन टन के पार पहुंची, उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी मंडलों में रहा अव्वल

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में माल लदान (लोडिंग) के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 26 मार्च 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, अजमेर मंडल 10.0284 मिलियन टन  की संचयी लोडिंग के साथ उत्तर पश्चिम रेलवे के चारों मंडलों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबधंक मिहिर देव के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबधंक भारती भारद्वाज के निर्देशन व मंडल के अन्य विभागों के समन्वय के फलस्वरूप माल लदान के क्षेत्र में अजमेर मंडल ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है |  दैनिक लोडिंग के अंतर्गत 26 मार्च 2026 को अजमेर मंडल ने 0.0319 मिलियन टन  का लदान दर्ज किया। मासिक लोडिंग के अंतर्गत 1 मार्च से 26 मार्च 2026 तक मंडल की कुल लोडिंग 0.9266 मिलियन टन  रही। जबकि वार्षिक लोडिंग के अंतर्गत के अंतर्गत शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए  1 अप्रैल 2025 से 26 मार्च 2026 तक अजमेर मंडल ने कुल 10.0284 मिलियन टन  का आंकड़ा पार कर लिया है।

मंडलों के बीच कुल लोडिंग तुलनात्मक प्रदर्शन के अंतर्गत अजमेर मंडल ने 10.0284 मिलियन टन  (प्रथम स्थान) जयपुर मंडल ने 9.7939 मिलियन टन,  जोधपुर मंडल ने 6.692 मिलियन टन तथा  बीकानेर मंडल ने 3.353 मिलियन टन  लोडिंग की |  इस प्रकार उत्तर पश्चिम रेलवे जोन की कुल लोडिंग 29.8673 मिलियन टन रही | 

मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा के कहा की अजमेर मंडल का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन न केवल मंडल की कार्यक्षमता को दर्शाता है, बल्कि उत्तर पश्चिम रेलवे के राजस्व और विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वित्तीय वर्ष के अंत तक इस बढ़त को और मजबूत करने के लिए मंडल की पूरी टीम निरंतर प्रयासरत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ