वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी गंगासागर तीर्थ विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । राज्य सरकार की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 के अन्तर्गत मदार (अजमेर) से गंगासागर विशेष ट्रेन को विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी द्वारा सोमवार 16 मार्च को दोपहर 3.45 बजे मदार (अजमेर) रेलवे स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गिरीश कुमार बचानी ने बताया कि विभाग की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 के अन्तर्गत सोमवार 16 मार्च को मदार (अजमेर) से गंगासागर वाया खातीपुरा (जयपुर) भरतपुर की विशेष ट्रेन मदार (अजमेर) रेलवे स्टेशन से रवाना की जाएगी। इस ट्रेन के अन्तर्गत कुल एक हजार यात्रियों को गंगासागर की तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। इसमें अजमेर संभाग के 320 यात्रियों को गंगासागर की यात्रा करवाई जाएगी। मदार रेलवे स्टेशन से 320 यात्रियों को यात्रा पर भेजा जाएगा। यह यात्रा 6 दिवसीय यात्रा है। इसकी समस्त व्यवस्थाएँ देवस्थान विभाग द्वारा आईआरसीटीसी के माध्यम से करायी जाती है। यात्रियों को भोजन आवास एवं अन्य समस्त व्यवस्थाएँ निःशुल्क उपलब्ध करवायी जाती है। यह विशेष ट्रेन पूर्णतः वातानुकूलित है।

0 टिप्पणियाँ