Ticker

6/recent/ticker-posts

राजस्थान दिवस 2026 : केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने किया एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारम्भ

राजस्थान दिवस 2026 : केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने किया एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारम्भ

राजस्थान दिवस 2026 : केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने किया एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारम्भ

सरकार के ओडीओपी एवं पंच गौरव जैसे अभियान स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प कला व स्वरोजगार को बढ़ावा देकर विकसित भारत की संकल्पना को मजबूती प्रदान कर रहें है

19 मार्च तक अरबन हाट में लगी रहेगी प्रदर्शनी एवं मेला

इस मेले में आमजन उचित दर पर खरीद सकते है हस्तशिल्प उत्पाद

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी, संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ एवं जिला कलक्टर लोक बंधु ने राजस्थान दिवस 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन तथा जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा अरबन हाट में आयोजित पाँच दिवसीय एक जिला एक उत्पादश् (ओडीओपी) प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारम्भ किया।

केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ एवं जिला कलक्टर लोक बंधु के साथ प्रदर्शनी एवं मेले का अवलोकन किया। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक धर्मेंद्र शर्मा ने प्रदर्शनी में लगी स्टॉल एवं उनके उत्पादों के बारे में जानकारी दी। 

केंद्रीय मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को विकसित राजस्थान के संकल्प के माध्यम से मूर्त रूप देने में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा प्रत्येक सेक्टर को मजबूत व हर वर्ग के उत्थान की दिशा में कार्य कर रहे हैं। विश्व की सबसे सटीक एवं वैज्ञानिक गणितीय प्रणाली पर आधारित ज्योतिष के अनुसार ही सरकार द्वारा राजस्थान दिवस का आयोजन संवत्सर के आधार पर किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि सरकार के ओडीओपी एवं पंच गौरव जैसे अभियान स्थानीय उत्पादों व हस्तशिल्प कला व स्वरोजगार को बढ़ावा देकर विकसित भारत की संकल्पना को मजबूती प्रदान कर रहे है। जिले की एमएसएमई इकाइयों व हस्तशिल्पियों के उत्पादों को बेहतर मार्केटिंग प्लेटफार्म प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रदर्शनी व मेले का अवलोकन कर स्थानीय उत्पाद खरीदने का आग्रह किया है।

19 मार्च तक चलेगी प्रदर्शनी, आमजन हस्तशिल्प उत्पाद खरीद सकते है

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष में आयोजित एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी व मेला अरबन हाट में 19 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 7 बजे तक लगेगा। इस प्रदर्शनी में 45 स्टॉल लगाई गई है। इसके साथ-साथ पंच गौरव के अंतर्गत चयनित एक जिला एक उपज गुलाब, एक जिला एक खेल कबड्डी, एक जिला एक प्रजाति नीम तथा एक जिला एक पर्यटन स्थल पुष्कर की स्टॉल भी लगाई गई है। इस मेले में आमजन हस्तशिल्प उत्पाद उचित मूल्य पर खरीद सकते है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान एक जिला एक उत्पाद मार्बल एवं ग्रेनाइट की एक स्थाई स्टॉल का शुभारंभ भी किया गया। यह स्टॉल अरबन हाट में हमेशा संचालित रहेगी। इसके संचालित होने से आमजन को मार्बल एवं ग्रेनाइट उत्पाद उचित मूल्य पर हमेशा उपलब्ध रहेंगे। इसी प्रकार पंच गौरव के अंतर्गत एक जिला एक उत्पाद मार्बल एवं ग्रेनाइट की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

वैशाली नगर स्थित अर्बन हाट में सोमवार को एक जिला एक उत्पाद के संबंध में कार्यशाला का आयोजन प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। इसमें पंच गौरव एवं एक जिला एक उत्पाद के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की जाएगी। जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा होगी। 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के फूल सिंह एवं कृष्ण गोपाल सिंह, उद्यान विभाग के उपनिदेशक  के. पी. सिंह एवं पर्यटन विभाग के प्रद्युमन सिंह, रचित कच्छावा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ