प्रधानमंत्री की ईंधन बचाओ के तहत प्रांतपाल की अच्छी पहल
एक हजार किमी की यात्रा कर दस क्लब्स की अधिकारिक यात्रा की
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग, अजमेर ने प्रधानमंत्री के ईंधन बचाओ के तहत दस क्लब्स की अधिकारिक यात्रा कर अनुकरणीय पहल करते हुए सभी लायन सदस्यों को ईंधन बचाने का संदेश दिया ।
डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग अपने प्रांतीय सचिव लायन अशोक जैन व कोषाध्यक्ष लायन जे के जैन के साथ मिलकर एक हजार किमी से अधिक की यात्रा दो दिन में करते हुए मितव्ययता का संदेश दिया । उन्होंने यात्रा के दौरान आने वाले सभी क्लब्स को अग्रिम सूचना देते हुए ये कार्य संपन्न किया । प्रांत के लिए गौरव की बात है कि सभी क्लब्स के सदस्यों ने इस बात से सहमत होते हुए प्रांतपाल एवं टीम का जोरदार स्वागत किया । शुरुआत लायंस क्लब झालावाड़ से हुई ।
लायंस क्लब कोटा, लायंस क्लब भवानीमंडी, लायंस क्लब गरोठ, लायंस क्लब श्यामगढ़, लायंस क्लब मंदसौर, लायंस क्लब नीमच सेंट्रल , लायंस क्लब फतेहनगर , लायंस क्लब कपासन , लायंस क्लब चित्तौड़गढ़ व लायंस क्लब निम्बाहेड़ा मुख्य थे ।

0 टिप्पणियाँ