क्षेत्रीय अधिवेशन एवं जोन सोशियो 6 को
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन होगा
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब अजमेर वेस्ट एवं लायंस क्लब अजमेर शौर्य के संयुक्त तत्वावधान में ज़ोन सोशियो एवं क्षेत्रीय अधिवेशन का आयोजन 6 जून को वैशाली नगर स्थित लायंस भवन में किया जाएगा । डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय निदेशक, एंडोर्सी लायन कुलभूषण मित्तल, इंदौर एवं विशिष्ट अतिथि द्वितीय उप प्रांतपाल निर्वाचित लायन जितेन्द्र मित्तल, मंदसौर होंगे ।
जोन चेयरमैन लायन चरण प्रकाश गुप्ता एवं लायन शैलेश बंसल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि
सायं 7:00 बजे से रजिस्ट्रेशन, सायं 7:30 बजे से समारोह प्रारंभ होगा । कार्यक्रम में अजमेर के सभी क्लब्स के पदाधिकारी शामिल होंगे । कार्यक्रम संयोजक लायन अमितप्रभा शुक्ला ने बताया कि इस अवसर पर हाल ही मल्टीपल कनवेंशन में संपन्न चुनावों में नवनिर्वाचित इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन कुलभूषण मित्तल एवं प्रांत 3233 ई 2 के नवनिवार्चित उप प्रांतपाल लायन जितेंद्र मित्तल का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया जाएगा ।


0 टिप्पणियाँ