मोबाइल व इंटरनेट के उपयोग में ज्यादा व्यस्त है आज की पीढ़ी : घनश्याम ठारवानी
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। भारतीय सिंधु सभा द्वारा आयोजित सिंधी बाल संस्कार शिवरों में बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए समाज बंधुओ द्वारा निशुल्क सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। प्रेम प्रकाश आश्रम वैशाली नगर व सिंधु भवन पंचशील में शिक्षाविद घनश्याम ठारवानी द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए बताया गया कि संस्कारों से ही समाज का विकास होता है। आज की पीढ़ी पारिवारिक संबंधों को छोड़कर मोबाइल व इंटरनेट के उपयोग में ज्यादा व्यस्त हो गई है। जिसके कारण समाज में समरसता, पारस्परिक विचार विमर्श, सद्भावना, परोपकार, संयुक्त परिवार आदि भावनाओं का अभाव होता जा रहा है। बाल संस्कार शिविरों के माध्यम से बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना का भी विकास होता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। सभी को अल्पाहार वितरित किया गया।
इस अवसर पर मोहन कोटवानी, हॉतचंद मोरयानी, हशु असवानी, मनोज मेघानी, मुकेश आहुजा, बृजलाल, रमेश चेलानी, टेकचंद गोडवानी आदि सब उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ