Ticker

6/recent/ticker-posts

सीखने के लिए उम्र एवं समय बाध्य नहीं - लाडिया

सीखने के लिए उम्र एवं समय बाध्य नहीं - लाडिया

सीखने के लिए उम्र एवं समय बाध्य नहीं - लाडिया 

प्रांतीय पदाधिकारियों की स्कूलिंग एवं मोटिवेशन कार्यशाला

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के लायनेस्टिक ईयर 2026-27 की प्री कैबिनेट मीटिंग विजयनगर में होटल कोगटा पैराडाइज के सभागार में प्रांतपाल लायन निशांत जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई । 

डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांतीय ध्येय वाक्य फ्लाइट्स ऑफ ड्रीम के साथ हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन वी के लाडिया उदयपुर ने कहा कि कुछ भी सीखने के लिए उम्र, समय, जगह बाध्य नहीं है । आपका हौंसला, लगन और मेहनत आपको मन मुताबिक मुकाम पर पहुंचा सकती है । इसलिए हर वक्त सीखने और अनुभव लेने के लिए तैयार रहे । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रांतपाल लायन सत्येंद्र शर्मा ने प्रतिभागियों को अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके पद अनुरूप कार्य को सरलतम एवं उच्चकोटि की कार्यशैली अपनाना है ।  प्रांतीय सचिव लायन अभिषेक खजांची ने बताया कि लायंस क्लब विजयनगर क्लासिक के तत्वावधान में संपन्न इस कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन एवं फेलोशिप के बाद सर्विस प्रोजेक्ट के तहत 100 छात्रों को स्टेशनरी, कॉपी, बॉक्स , बैग किट प्रदान किए गए ।  उद्घाटन सत्र में ध्वज वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई । तत्पश्चात पदाधिकारियों की स्कूलिंग एवं मोटिवेशन कार्यक्रम हुआ । फोटो सेशन के साथ समापन सत्र हुआ । क्लब अध्यक्ष लायन शेखर सांड ने स्वागत उद्बोधन दिया ।  सचिव लायन सौरभ नागौरी ने आभार व्यक्त किया । 

इस अवसर पर नवनिर्वाचित उपप्रांतपाल द्वितीय लायन जितेंद्र मित्तल, पूर्व प्रांतपाल लायन ओ एल दवे, लायन श्यामसुंदर मंत्री, लायन दिलीप तोषनीवाल, लायन जेठमल गहलोत, लायन संजय भंडारी, लायन आर एल कुनावत, लायन सुधीर सोगानी, लायन आलोक व्यास, लायन बी वी माहेश्वरी सहित सम्भागीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, माइक्रो कैबिनेट मेम्बर मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ