जतोई दरबार-कार्तिक मास का चंड महोत्सव धूमधाम से मनाया
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सिन्धी समाज द्वारा कार्तिक मास के पावन अवसर पर चण्ड महोत्सव नगीना बाग स्थित स्वामी दांदूराम साहिब स्वामी होतूराम साहिब दरबार मे बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।
दरबार के मुख्य सेवादार भाई फतनदास ने बताया सायं 5:00 बजे पूज्य बहिराणा साहिब जी की संगत द्वारा जोत जगाकर बहिराणा साहिब आरम्भ किया गया। अजीत एण्ड पार्टी द्वारा श्री झूलेलाल साहिब जी की पूजा-अर्चना कर पंजड़ा गाकर झूलेलाल साईं जी का अक्खा डाला गया। प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी ने बताया अंत मे विश्व शांति भाईचारा का पल्लव पहनकर आरती की गईं। तत्पश्चात् साईं झूलेलाल साहिब जी का प्रसाद तहरी-कोहर व कणा प्रसाद वितरण किया गया। सैकड़ो धर्म प्रेमियों ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।


0 टिप्पणियाँ