Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर सिन्धी युवा संगठन सम्मानित

विश्व रक्तदाता दिवस पर सिन्धी युवा संगठन सम्मानित

विश्व रक्तदाता दिवस पर सिन्धी युवा संगठन सम्मानित

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जेएलएन अस्पताल के आईएचटीएम विभाग (रक्तकेंद्र) एवं मेडिकल कॉलेज की ओर से रविवार को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया। डब्ल्यूएचओ की थीम वन ड्रॉप ऑफ ह्यूमैनिटी, गिव ब्लड, सेव लाइव्स के तहत आयोजित कार्यक्रम में सिन्धी युवा संगठन को सम्मानित किया गया। संगठन को यह सम्मान रक्तदान जागरूकता के लिए मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीआरपीएफ-2 के डीआईजी (मेडिकल) डॉ. लॉरेन्स बेंडो रहे तथा अध्यक्षता जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया ने की। समारोह में नियमित रक्तदाताओं तथा सहयोगी संस्थाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

संस्थापक अध्यक्ष कुमार लालवानी ने बताया कि सिन्धी युवा संगठन प्रतिवर्ष आराध्य झूलेलाल के जन्म दिवस चेटीचंड, नवसंवत्सर  और असू चंड (अर्द्ध चेटी) के अवसर पर नियमित रक्तदान शिविर लगा रहा हैं, शिविर में युवा बढ़-चढ़कर भाग लेते है।। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया के वैज्ञानिकों ने बड़ीे से बड़ी बिमारियों की दवाईयां बना ली है, परन्तु रक्त का कोई विकल्प नहीं निकल पाया है, मानव का रक्त केवल मानव के काम आता है, इसलिए इसे महादान की श्रेणी में कहां जाता है। जिससे किसी मानव का जीवन बचाया जा सकता है।

इस मौके पर संगठन के राजा सोनी, भगवान सबलानी, विशाल शर्मा, देवीदास भोजवानी, कुमार लालवानी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ