महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सजग : डॉ रुचिका
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अखिल भारतीय विजयवर्गीय (वैश्य) महिला संगठन द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता चौधरी ने 13 महीने-13 संकल्प कार्यक्रम करने का निश्चय किया गया । संगठन की राष्ट्रीय सलाहकार आभा गांधी ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम अजमेर प्रदेश का सेशन की शुरुआत हुई ।
संपूर्ण महिला स्वास्थ्य के लिए समर्पित इस सेशन में विशेषज्ञ के रूप में डॉ. रुचिका शगुन विजयवर्गीय, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ, सोनल रविंदर विजयवर्गीय, पोषण एवं आहार विशेषज्ञ, मिथलेश सत्यनारायण विजयवर्गीय प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ ने महिलाओं को सामान्य दिनचर्या में स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने वाले टिप्स दिए । जिसमें मासिक धर्म संबंधी समस्या, हार्मोनल संतुलन, उचित आहार, योग-प्राणायाम द्वारा किस तरह स्वास्थ्य लाभ लिया जा सकता है । इसकी सरल भाषा में जानकारी दी गई ।
डॉ रुचिका विजयवर्गीय ने कहा कि महिलाओं को परिवारिक, सामाजिक, जीविकोपार्जन दायित्वों को निभाते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा । इसके लिए अपने दैनिक कार्यों के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी समय निकालना चाहिए । स्वस्थ्य नारी ही सशक्त समाज एवं परिवार को समृद्ध बना सकती है । कार्यक्रम के संयोजक सरोज पवन विजयवर्गीय थी । प्रश्नोत्तरी के माध्यम से महिलाओं ने बिना संकोच के अपनी समस्याओं का निराकरण विशेषज्ञों के द्वारा किया ।

0 टिप्पणियाँ