नानी बाई का मायरा संग भक्तमाल कथा का भव्य आयोजन
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । अजय नगर स्थित प्रचंड बालाजी मंदिर में अधिक मास पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत 12 जून से 16 जून तक शाम 4 बजे से 7 बजे नानी बाई रो मायरो संग भक्तमाल कथा का आयोजन किया जा रहा है ।
मंदिर सेवाधारी प्रदीप तोलानी ने बताया कि इसमें 5 दिवस तक कथा वक्ता आश्रम पीठाधीश्वर गोकुल धाम आश्रम के श्री पूज्य वीरभद्र महाराज अपनी रसमयी मधुर वाणी से भक्तों को कथा का अमृतपान करायेंगे।
भव्य कलश यात्रा
12 जून सुबह 10 बजे से कथा का आरंभ होगा
यह भव्य कलश यात्रा प्रचंड बालाजी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर आसपास के क्षेत्र से भ्रमण करके पुनः तुम्हें कथा स्थल पर पहुंचेगी। पार्षद रश्मि हिंगोरानी भी इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है व क्षेत्र वासियों से विशेष अनुरोध कर अधिक से अधिक संख्या में आकर इस पवित्र मास में पावन कथा में आकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
मंदिर सेवाधारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक कर जिसमे में प्रदीप तोलानी, नरेश भोजवानी, मनोज झामनानी, ज्योति लालवानी, ललित भोजवानी, राजेश, गिरधारी लाल, नरेश रामरख्यानी आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ