Ticker

6/recent/ticker-posts

जतोई दरबार में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

जतोई दरबार : मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

जतोई दरबार में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित   

जतोई दरबार : मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
नगीना बाग स्थित स्वामी दांदूराम साहिब स्वामी होतूराम साहिब दरबार ट्रस्ट द्वारा अजमेर सिंधी समाज के 65 मेधावी छात्र-छात्राओं के प्रोत्साहन हेतु मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह-2026 के अंतर्गत शनिवार 6 जून को  नगीना बाग स्थित स्वामी दांदूराम साहिब स्वामी होतूराम साहिब दरबार मे सम्मानित किया गया।  

जतोई दरबार के मुख्य सेवादार फतनदास ने बताया की अजमेर दैनिक भास्कर के मुख्य सम्पादक सर्वेश्वर शर्मा, गिरीश व वरिष्ठ पत्रकार डेली मरु प्रहार के मुख्य सम्पादक गोपाल सिंह लबाना के हाथो जोत प्रज्जवलित कर कार्यक्रम को आरम्भ किया गया।

इस सम्मान समारोह में वर्तमान वर्ष 2026 में, RBSC, CBSE व केंद्रीय बोर्ड की कक्षा दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सिंधी समाज के 65 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया । सर्वेश्वर शर्मा ने बच्चों का हौसलाअफजाई करते हुऐ कहा की देश के विकास मे होनहार विधार्थियो का बड़ा योगदान रहता है। यही बच्चे आगे चलकर बड़ी बड़ी पोस्टो पर बैठकर देश का नेतृत्व करंगे। वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंह लबाना ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। भास्कर से गिरीश ने बच्चों को सम्बोधन करते हुऐ कहा की पत्रकारिता के बारे मे किसीको भी कोई जानकारी चाहिए तो वो उनसे निस्कोच सम्पर्क कर सकते है।

प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी ने कहा की  सम्मान समारोह मे विधार्थियो को सम्मान स्वरूप माला पहनाकर कालेज़ बैग, मोमंटो, विधार्थी का फोटो लगा सर्टिफिकेट, दो रजिस्टर, स्टेशनरी किट देकर सम्मानित किया गया। कक्षा दसवीं व बारहवीं मे अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले दो-दो विधार्थियो का विशेष सम्मान किया गया। दरबार के मुख्य सेवादार फतनदास जी ने बताया की विद्यालय के होनहार बच्चों को उनकी हौसला अफजाई, उनके मनोबल बढ़ाने, भविष्य मे और ज्यादा तरक्की करने के लिए स्वामी दांदूराम साहिब दरबार ट्रस्ट की ओर से पिछले साल से मेघावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है और उम्मीद जताई की भविष्य मे भी हर साल इसी तरह सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। 

राष्ट्रीय जन सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज़ झामनानी ने साईं दांदूराम साहिब की जीवनी पर प्रकाश डाला। मंच संचालन नेनसी झामनानी ने किया। सम्मान समारोह के बाद हाथ-प्रसादी व गर्मी को देखते हुऐ मिल्क रोज़ की व्यवस्था भी की गईं है। 

कार्यक्रम मे हरशूल-चित्रा थावरानी, राहुल थावरानी, नानक गजवानी, डॉ वर्षा थावरानी, किशोर विधानी, मुकेश, अकन भाई, चांदनी रंगनानी, करण टेकचंदानी, तुलसी रामचंदानी व अन्य सेवादारी मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ