विश्व पर्यावरण दिवस पर जीतो ने लगाए पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस पर जीतो ने लगाए पौधे

आई हॉस्पिटल में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर जीतो (JITO) अजमेर चैप्टर के चेयरमैन मनीष रांका के नेतृत्व और प्रेरणा से जीतो सदस्यों ने एक अत्यंत सराहनीय पहल करते हुए पंचशील स्थित महावीर इंटरनेशनल आई हॉस्पिटल के परिसर में 15-15 फूट के छायादार 25 पेड़ लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। 

इस अवसर पर मनीष रांका ने कहा कि जब पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान, घटते भूजल स्तर और वायु प्रदूषण जैसी गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे में जीतो अजमेर चैप्टर द्वारा यह कदम न केवल पर्यावरण सरंक्षण के लिए अच्छा है बल्कि व्यापार के साथ-साथ प्रकृति की सेवा भी हमारा दायित्व है ।  वृक्षारोपण कार्यक्रम महावीर इंटरनेशनल अजमेर के चेयरमैन पदमचंद जैन, सेक्रेटरी प्रभात चंद सेठी, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार रांका, फ़ॉरेस्ट्रा नर्सरी के संस्थापक दीपक जैन के सहयोग एवं तत्वावधान एवं आयोजित किया गया। दोनों संस्थाओं के इस संयुक्त प्रयास ने कार्यक्रम को और अधिक अर्थपूर्ण बना दिया। 

इस अवसर पर विनोद ढाबरिया, मुकेश सेठी, अनिल चौधरी, जीतो जेबीएन कन्वीनर अमित पोखरना, अमित बोहरा, पुनीत बोहरा, धर्मीचंद पोखरना, अभिषेक बरमेचा, प्राची पोखरना मोनिका लोढ़ा, नीरज बार्डिया, अंकित जैन, दीपक जैन, ललित चोपड़ा, मुकुल चोपड़ा, अर्हम पोखरना सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे । उल्लेखनीय है कि जीतो (जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन ) अजमेर चैप्टर व्यापार एवं उद्योग के विकास के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सदैव सजग रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और अब पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में चैप्टर निरंतर कार्यरत है ।