Ticker

6/recent/ticker-posts

सत्यनारायण भगवान की निकाली रेवाड़ी

सत्यनारायण भगवान की निकाली रेवाड़ी

सत्यनारायण भगवान की निकाली रेवाड़ी

भगवान की कथा कर की आरती

अजमेर  (अजमेर मुस्कान)। होली दडा स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर के पूर्व पुजारी स्व. श्री रामेश्वरलाल जी शर्मा के पौत्र निर्मल शर्मा का यज्ञोपवीत संस्कार (जनेऊ) का आयोजन धार्मिक एवं विधिविधान के साथ सम्पन्न हुआ । आयोजक किशनगोपाल एवं मंजू शर्मा दुलारी ने बताया कि प्रातः श्री सत्यनारायण भगवान की रेवाड़ी गाजे बजे के साथ निकाली गई । जोकि होलीदड़ा से प्रारम्भ होकर कड़क्का चौक, नया बाजार चौपड़, गोल प्याऊ होते हुए पुरानी मंडी स्थित सोलथम्बा धर्मशाला पहुंची । जहाँ यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न हुआ । मध्यान्ह में श्री सत्यनारायण कथा हुई । तत्पश्चात आरती की गई  एवं प्रसाद वितरित किया गया । 

इस अवसर पर अग्रवाल पंचायती धड़ा के पदाधिकारी, गणमान्य लोग सहित श्रद्धालु मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ