अजय गोयल विधिक जागरूकता प्रांतीय सभापति नियुक्त
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के लायनेस्टिक ईयर 2026-27 के लिए लायंस क्लब अजमेर प्रीमियम के वरिष्ठ सदस्य एवं एडवोकेट लायन अजय गोयल को नवनिर्वाचित प्रांतपाल लायन निशांत जैन ने विधिक जागरूकता के लिए प्रांतीय सभापति नियुक्त किया है।
डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांतीय नारा फ्लाईट् ऑफ ड्रीम्स के साथ ज्ञान , सेवा एवं सतत विकास की इस उड़ान को नई दिशा देने के लिए ये नियुक्ति की गई है । इस तरह का लायंस में एक नवाचार शुरू किया गया है । जिसमें लायन सदस्यों को विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी । कोई भी सदस्य निःशुल्क कानूनी जानकारी ले सकते है । आप का कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से 30 जून, 2027 तक रहेगा । आपका कार्यक्षेत्र राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के लगभग 150 क्लब्स मे रहेगा ।

0 टिप्पणियाँ