विश्व संगीत दिवस पर संगीत संध्या का आयोजन 21 को
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अजमेर शहर का सुर संगम संगीत समूह ग्रुप के तत्वाधान में 21 जून, रविवार को विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष में संगीत कला को समर्पित एक भव्य संगीत संध्या "स्वरांजलि' कार्यक्रम मित्तल मॉल में शाम 5 बजे एडमिन दयाल प्रियानी के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा।
प्रकाश जेठरा ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी होंगे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति आयोजन को विशेष बनाएगी।
इस अवसर पर ग्रुप के कलाकार अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को संगीत की सुंदर अनुभूति कराएंगे तथा एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। जिनका उद्देश्य संगीत के माध्यम से आनंद एवं सकारात्मक संदेश देना है।

0 टिप्पणियाँ