राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों में ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों (विद्यालय स्तर) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया 27 मार्च से प्रारम्भ हो गई है। आवेदन की अंतिम 31 मई है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक जयप्रकाश ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों (विद्यालय स्तर) में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन विभागीय वेबसाईट पर नवीन प्रवेश पोर्टल एसजेएमएस के माध्यम से करना होगा। विभागीय छात्रावासों में नवीन प्रवेश के लिये ऑनलाईन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की प्रथम मैरिट सूची 10 अप्रैल, द्वितीय सूची 23 अप्रैल, तृतीय सूची 4 मई एवं चतुर्थ सूची 11 मई को वरीयतानुसार जारी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिले में कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए 14 विद्यालय स्तरीय छात्रावासों का संचालन किया जा रहा है। इनमें सुभाषनगर अजमेर, गगवाना, किशनगढ़, रूपनगढ़, अरांई, पीसांगन, पुष्कर, सावर, सरवाड़, प्रान्हेड़ा, केकड़ी, सांपला, भिनाय एवं राजकीय देवनारायण छात्रावास भिनाय में एक-एक छात्रावास संचालित किए जा रहे है। इसी प्रकार जिले में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं के लिए कुल 5 विद्यालय स्तरीय छात्रावासों का संचालन किया जा रहा है। इनमें सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास कोटड़ा एवं नागोला, दो कस्तुरबा कन्या अनुदानित छात्रावास हटूण्डी एवं एक राजकीय देवनारायण बालिका छात्रावास नसीराबाद में संचालित किए जा रहे हैं। छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य सामान्य दिशा-निर्देश का विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाईट http://sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

0 टिप्पणियाँ