Ticker

6/recent/ticker-posts

राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वाटर कूलर भेंट

राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वाटर कूलर भेंट

राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वाटर कूलर भेंट

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। माखुपुरा स्थित राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन्नर व्हील क्लब अजमेर चेरेटीबल ट्रस्ट द्वारा एक वाटर कूलर भेंट किया गया। इस पहल का उद्देश्य संस्थान में अध्ययनरत छात्राओं को गर्मी के मौसम में शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है।
संस्थान के सहायक निदेशक शैलेन्द्र माथुर ने बताया कि संस्थान में सैकड़ों महिला प्रशिक्षणार्थी विभिन्न ट्रेड्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। वाटर कूलर की स्थापना से उन्हें स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने इन्नर व्हील क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सहयोग से शैक्षणिक संस्थानों की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।
ट्रस्ट की अध्यक्ष पूर्णिमा तोषनीवाल सहित पदाधिकारीगण रीना अग्रवाल,  ज्योतिका गुप्ता, अंजना बोगावत, मुक्ता अग्रवाल एवं नीलिमा रेलन द्वारा वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। समस्त ट्रस्ट के पदाधिकारीगण ने छात्राओं से रूबरु होकर उनको प्रदान किये जाने वाले प्रशिक्षण की सराहना की। अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा तोषनीवाल ने कहा कि वर्तमान में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा निःशुल्क प्रदान किया जा रहे प्रशिक्षण का लाभ इच्छुक बेरोजगार महिलाओं को प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनना चाहिए।
कार्यक्रम के प्रभारी एवं समूह अनुदेशक महेश पंचोली ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मोनिका तंवर, भावना सिंगोदिया, सुरेश चंद, हेमंत बकोलिया, निर्मल चौधरी, भगवान सिंह, संतोष, ओम प्रकाश, चंदर लाल, मनीषा कालोत, पलक शर्मा, प्रियंका बाना, रवीना मीणा व  विक्की तंवर, सपना कुमारी, प्रमोद एवं  प्रेम सहित संस्थान की छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ