Ticker

6/recent/ticker-posts

आकर्षक रंगोली बनाकर मनाया राजस्थान दिवस

आकर्षक रंगोली बनाकर मनाया राजस्थान दिवस

आकर्षक रंगोली बनाकर मनाया राजस्थान दिवस

24 को होगी विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज द्वारा राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । 

डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि आमजन को राजस्थान के गौरवशाली इतिहास, यहां की लोक कलाएं, समृद्ध संस्कृति से रु बरु कराने को लेकर वैशालीनगर स्थित अर्बन हाट बाजार में ड्रीम इंडिया स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई । यहां चल रहे मेले में आने वाले लोगों को राजस्थान के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया गया । क्लब अध्यक्ष लायन सुनील शर्मा ने बताया कि दर्शकों एवं उपभोक्ताओं को राजस्थान के लोगों की वीरता, दृढ़ इच्छा शक्ति , बलिदान को याद कराया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक दौलतसिंह खंगारोत, लायन आभा गांधी, लायन अमिता शर्मा, शौर्य की अध्यक्ष लायन रीना श्रीवास्तव, लायन राजेंद्र गांधी, कमल गंगवाल, विजय पांड्या, मानवेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र सिंह नरूका, नरेंद्र सिंह शेखावत, लायन प्रतिभा विश्वा सहित मेले में स्टाल लगाने वाले दुकानदार एवं अन्य लोग उपस्थित थे ।रंगोली बनाने वाले छात्र वन शर्मा, हार्दिक, आयुषी, गर्विता मिश्रा , पूर्वा शर्मा, निकिता अग्रवाल, भारती शर्मा को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया । सभी ने रंगोली की सराहना की । 

विभिन्न प्रतियोगिता 24 को

महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय सभापति एवं कार्यक्रम संयोजक लायन आभा गांधी ने बताया कि 24 मार्च से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटडा में राजस्थान के इतिहास, संस्कृति एवं धरोहर पर चित्रकला, स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएगी । श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ