Ticker

6/recent/ticker-posts

राठौड़ बाबा एवं गणगौर दर्शनार्थ विराजमान

राठौड़ बाबा एवं गणगौर दर्शनार्थ विराजमान

राठौड़ बाबा एवं गणगौर दर्शनार्थ विराजमान

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । नयाबाजार स्थित मोदियाना गली में राठौड़ बाबा और गणगौर के तीन दिवसीय दर्शन प्रारंभ हुए। देर शाम तक दर्शन का सिलसिला चला। सुबह 8 बजे मोहल्ले के हनुमान मंदिर के चबूतरे पर पूजा-अर्चना की गई। 

विधि-विधान से प्रसाद अर्पित किया गया। इस दौरान डॉ. उमा शंकर मोदानी, संजय अत्तार, राजेंद्र मित्तल, दिलीप अग्रवाल, एम एल अग्रवाल, कमल गंगवाल, राजेंद्र गांधी, आभा गांधी, देवर्ष गंगवाल और अन्य उपस्थित थे । दर्शन 27 मार्च तक जारी रहेंगे। रोजाना आरती एवं पूजन किया जाएगा । महिलाएं पारंपरिक मंगल गीत गाएगी । राठौड़ बाबा की सवारी को लेकर अजमेर की जनता में काफी उत्साह है । बैंड वादक अपनी तैयारियों में लग रहे है । रियाज में लग गए है । लोगो में पुराने गानों को बैंड की मधुर स्वर लहरियों में सुनना बहुत अच्छा लगता है । इसके लिए आसपास के गांवों, शहरों से भी देखने आते है । विभिन्न बैंड वादक पार्टियों में कंपीटिशन होता है । शहर में राठौड़ बाबा-गणगौर की पारम्परिक सवारी सोलथम्बा फरीकेन की तरफ से 28 मार्च को शाम 7 बजे निकाली जाएगी। नया बाजार, आगरा गेट होते हुए राठौड़ बाबा, होलीदड़ा, खटोला पोल, व्यास गली के गणगौर के जोड़ों और सर्राफा बाजार के जटाधारी बाबा के जोड़ों की सवारी गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी। 29 मार्च को सुबह 8 बजे मेहंदी-लच्छे का वितरण होगा। राठौड़ बाबा एवं गणगौर की सवारी के लिए नया बाजार में सजावट की गई है। रंगबिरंगी लाइट, फर्रियां, स्वागत द्वार, मंच आदि लगाई गई है। कई जगह पुष्प वर्षा, इत्र से सवारी का स्वागत किया जाएगा। महावीर सेवा परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र गांधी एवं महासचिव कमल गंगवाल ने बताया कि संस्था द्वारा नया बाजार में इत्र एवं पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ