Ticker

6/recent/ticker-posts

मूल्य संकलन के कार्य में करें सहयोग - जिला कलक्टर

मूल्य संकलन के कार्य में करें सहयोग - जिला कलक्टर

मूल्य संकलन के कार्य में करें सहयोग - जिला कलक्टर

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने आमजन एवं दुकानदारों से सांख्यिकी विभाग द्वारा किए जा रहे मूल्य संकलन के कार्य में सहयोग करने की अपील की गई है।

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने अपील में कहा कि वर्तमान में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से मूल्य सांख्यिकी के अंतर्गत नियमित अंतराल पर खुदरा, थोक, पशुधन उत्पाद, खाद्य वस्तुऐं एवं भवन निर्माण सामग्री के भावों के मूल्य संकलन का कार्य किया जा रहा है। चयनित बाजारों तथा विभिन्न दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और फल-सब्जी मंडियों में जाकर वस्तुओं के भावों की जानकारी जिला एवं ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालयों के कार्मिकों के द्वारा मूल्य संकलन का कार्य नियमित रूप से संपादित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र और राज्य की आर्थिक प्रगर्ति के सटीक आकलन एवं आमजन के लिए जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी निर्माण में बाजार मूल्यों की समयबद्ध और सटीक जानकारी का विशेष महत्व है। भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा थोक एवं उपभोक्ता मूल्य सूचकांकों के माध्यम से अर्थव्यवस्था की निरंतर निगरानी एवं महंगाई दर के आकलन में उपयोग किया जाता है।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी दुकानदारों, व्यापारियों, मंडी आढ़तियों, उद्यमी संगठनों और विक्रेताओं को  ब्लॉक या जिला सांख्यिकी कार्यालय के मूल्य संकलनकर्ता  दुकान, प्रतिष्ठान अथवा मंडी में मूल्य संकलन के लिए आने पर सही, पूर्ण और वास्तविक भावों की जानकारी प्रदान करनी चाहिए। साझा की गई प्रत्येक जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय विश्लेषण, राष्ट्रीय योजनाओं के निर्माण एवं नीति-निर्धारण के लिए किया जाता है। सटीक डेटा के माध्यम से ही सरकार महंगाई दर का सही आकलन कर आमजन के हित में उचित आर्थिक निर्णय ले सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ