Ticker

6/recent/ticker-posts

खाटू श्याम यात्रा : संत रामप्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

खाटू श्याम यात्रा : संत रामप्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना



खाटू श्याम यात्रा : संत रामप्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। प्रेम प्रकाश मंडल के संत रामप्रकाश महाराज द्वारा श्री श्याम सनातन सेवा मंडली के संयोजन में निशुल्क खाटू श्याम यात्रा के लिए पांच बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर लोक गायक घनश्याम भगत द्वारा खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी गई। बाबा की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। संस्था के मुख्य संरक्षक राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी जी के निर्देशन में प्रत्येक माह श्री श्याम बाबा सनातन सेवा समिति द्वारा निशुल्क यात्रा कराई जाती है। 

इस अवसर पर पार्षद रमेश चेलानी, प्रकाश लालवानी, जितेंद्र राजवानी, संदीप कच्छावा, विजय पतवानी, मनीष मेघानी, नरेश कुमार खटवानी, भगवान दास जेठमलानी, वीरेंद्र लालवानी, विजय बुधवानी, दिलीप चंदवानी, ताराचंद धनजानी. आत्म प्रकाश उदासी, अशोक पमनानी आदि सभी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ