राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : पूरक परीक्षाओं के आवेदन 15 से शुरू
7 मई से प्रायोगिक एवं 14 मई से सैद्धान्तिक परीक्षाएं होंगी प्रारम्भ
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा वर्ष 2026 की पूरक परीक्षाओं के आयोजन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं की पूरक परीक्षाएं (सैद्धान्तिक) 14 मई से 16 मई तक आयोजित की जाएगी। जबकि प्रायोगिक परीक्षाएं 7 मई से निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर प्रारम्भ होंगी।
उन्होंने बताया कि नियमित एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए पूरक परीक्षा आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक विलम्ब शुल्क सहित आवेदन कर सकेंगे। वहीं, 28 अप्रैल से पूरक परीक्षा प्रारम्भ होने तक असाधारण विलम्ब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

0 टिप्पणियाँ