Ticker

6/recent/ticker-posts

20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अतिरिक्त जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

अतिरिक्त जिला कलक्टर के निर्देशानुसार मुख्य आयोजना अधिकारी रुद्रा रेणु ने 20 सूत्री कार्यक्रम की सम्बंधित विभागों की माह मार्च की मासिक प्रगति से अवगत कराया। वन विभाग, आईसीडीएस एवं एनआरएलएम के सूत्र सीआईएफ में प्रगति तथा उपलब्धि शत-प्रतिशत एवं अ श्रेणी में होने के कारण सराहनीय रही।

सीपीओ रेणु ने बताया कि माह मार्च की प्रगति के अनुसार 20 सूत्री कार्यक्रम में राजीविका के सूत्र एसएचजी प्रमोटेड एवं रिवॉल्विंग फण्ड, स्थानीय निकाय के सूत्र में, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सूत्र संस्थागत प्रसव, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सूत्र और अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में आवण्टित लक्ष्यों के विरुद्ध उपलब्धि कम रही। शेष विभागों की प्रगति सन्तोषजनक रही। विभागों को नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में आवण्टित लक्ष्यों के विरुद्ध शत-प्रतिशत गुणात्मक एवं मात्रात्मक उपलब्धि अर्जित करने हेतु निर्देशित किया गया।

उन्होंने कहा कि सभी सम्बंधित विभाग 20 सूत्री कार्यक्रम की मासिक प्रगति सूचनाएं प्रतिमाह एक तारीख तक जिला योजना प्रकोष्ठ को आवश्यक रूप से उपलब्ध करावें। नए वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार से प्राप्त लक्ष्यानुरूप शत प्रतिशत मात्रात्मक एवं गुणात्मक उपलब्धि अर्जित किया जाना सुनिश्चित करावें। विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रेषित की जाने वाली सूचनायें जिला स्तर के विभागीय सक्षम अधिकारी से जांच एवं पुष्टि उपरांत हस्ताक्षरयुक्त मासिक प्रगति सूचना निर्देशानुसार प्रत्येक माह की एक तारीख तक तथा त्रैमासिक प्रगति सूचना आवश्यक रूप से जिला योजना प्रकोष्ठ को प्रेषित करावें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ